Yula Kanda Krishna Temple Travel Guide in Hindi: हिमाचल प्रदेश के किन्नोर जिले में लगभग 12000 फीट की ऊंचाई पर यूला कांडा कृष्ण मंदिर स्थित है। यह भारत का सबसे ऊंचा कृष्ण मंदिर माना जाता है। जब आप यहां पर घूमने जाएंगे तो आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव होगा। साथ ही यहां की सांस्कृतिक धरोहर भी बहुत ही खास है। माना जाता है कि पांडवों ने वनवास के दौरान कुछ समय यहां पर बिताया था, इसी वजह से यहां पर बहुत सारी मान्यताएं जुड़ी हुई है।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भारत के यूला कांडा कृष्ण मंदिर के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आर्टिकल को पढ़कर आपको Yula Kanda Krishna Temple Travel Guide in Hindi के बारे में पता चलेगा। यहां पर आप कैसे पहुंचेंगे, कहां पर रहेंगे और कौन-कौन सी एक्टिविटीज आप कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।
Yula Kanda Krishna Temple Travel Guide in Hindi – Overview
यूला कांडा हिमाचल प्रदेश में एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। हिमाचल प्रदेश के किन्नोर जिले में रोड़ा घाटी में एक झील के पास युला कांडा स्थित है। बहुत सारी पौराणिक कथाएं यहां पर स्थित कृष्ण मंदिर के बारे में प्रचलित है, जिसके अनुसार इस झील का निर्माण पांडवों ने करवाया है। यहां पर आपको चारों तरफ हरे-भरे जंगल और ऊंची पर्वत चोटियां देखने को मिलती है। यहां पर कई प्रकार के जंगली फूल जगह को बहुत खूबसूरत बनाते हैं।
कैसे पहुंचे यूला कांडा कृष्ण मंदिर
आप यूला कांडा कई प्रकार से पहुंच सकते हैं। इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको नीचे बता रहे हैं।
बस
अगर आप बस के माध्यम से यात्रा कर रहे हैं तो यूला कांडा के नजदीकी बस स्टेशन रिकांग पियो है,जो यहां से करीब 50 से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आने के लिए आप शिमला से बस ले सकते हैं जिसके लिए 300 से ₹400 का किराया लगता है। शिमला पहुंचने के लिए आप दिल्ली से बस ले सकते हैं जो चंडीगढ़ होते हुए शिमला पहुंचती है।
कार
अगर आप कार के माध्यम से यात्रा कर रहे हैं तो आपको शिमला से प्राइवेट कैब बुक कर लेना है या फिर अपनी कार से रिकांग पियो तक करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। जिसमें आपके करीब 7 से 8 घंटे का समय लगेगा। यहां पर आप अपनी खुद की कार से आते हैं तो लगभग ₹3000 का ईंधन लगेगा।
ट्रेन
ट्रेन के माध्यम से आप यूला कांडा जा रहे हैं तो नजदीकी रेलवे स्टेशन शिमला है जो यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर है। इस रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आपको आगे की यात्रा बस या कार से ही करनी होगी।
फ्लाइट
अगर आप फ्लाइट के माध्यम से यूला कांडा कृष्ण मंदिर में आने वाले हैं तो यहां पर नजदीकी हवाई अड्डा शिमला में जोगिंदर नगर है जो करीब 220 किलोमीटर दूर स्थित है। इस एयरपोर्ट पर दिल्ली से सीधी उड़ान हैं जिसके लिए आपके करीब ₹6000 तक का किराया देना पड़ सकता है। एयरपोर्ट पर आने के बाद आगे की यात्रा बस या कार के माध्यम से कर सकते हैं।
यूला कांडा में ठहरने की क्या व्यवस्था है?
अगर आप यूला कांडा कृष्ण मंदिर की यात्रा करते हैं तो यहां पर आपको ठहरने की व्यवस्था में कमी मिलेगी। अगर आप ट्रैकिंग कर रहे हैं तो आपको ट्रैकिंग के बेस कैंप में ही रात के समय रुकना होगा। यहां पर कई प्रकार के होमस्टे बनाए गए हैं जहां पर आप ₹500 से लेकर 1500 रुपए तक किराया देकर एक रात के लिए रुक सकते हैं।
अगर आप चाहे तो रिकांग पियो में उपलब्ध होटल और रिसॉर्ट में भी रुक सकते हैं या फिर शिमला में भी एक होटल या रिजॉर्ट बुक कर सकते हैं, जिसके लिए आपको ₹2000 से लेकर ₹4000 तक एक रात का किराया देना होगा।
यूला कांडा में क्या एक्टिविटीज कर सकते हैं?
यूला कांडा कृष्ण मंदिर यहां पर सबसे मुख्य आकर्षण का केंद्र है। जन्माष्टमी और होली के अवसर पर यहां पर विशेष पूजा का आयोजन होता है।
यहां पर यात्रा करने के दौरान बेस कैंप से मंदिर तक करीब 8 किलोमीटर से लेकर 9 किलोमीटर तक की ट्रैकिंग करनी होती है जो बहुत ही रोमांचक यात्रा होती है। यहां पर बहुत सारे बाइकर्स को ट्रैक्टर्स अक्सर एडवेंचर करने के लिए आते हैं।
इसी यात्रा के दौरान आपको कृष्ण मंदिर के आसपास बहुत सारी हिमालय की चोटियां और झील देखने को मिलती है। साथ ही यहां पर पूरे क्षेत्र में जंगली फूलों से सजी हुई घटिया देखने को मिलती है जो बहुत ही खूबसूरत नजर आती है।
यह भी पढ़े
- एडवेंचर से भरपूर होगी Har Ki Dun Trekking, 500 साल पुरानी है देवताओं की घाटी की विरासत
- Harsil Valley Tour Guide in Hindi: उत्तराखंड में है मिनी स्विट्ज़रलैंड, बर्फीले पहाड़ और खूबसूरत हिल स्टेशन के नजारे, देखें पूरी गाइड
- Gurudwara Hemkund Sahib Tour in Hindi: सिखों का पवित्र गुरुद्वारा जो रामायण से जुड़ा हुआ है, जाने कैसे पहुंचेंगे यहाँ पर
यूला कांडा कृष्णा मंदिर में भोजन की सुविधा
यहां पर आपको भोजन के लिए ज्यादा खर्चा नहीं करना होगा। स्थानीय बहुत सारे ढाबे बने हुए हैं जहां पर मात्र ₹100 से लेकर ₹300 तक में आप दाल, रोटी, चाय, नमकीन जैसा खाना खा सकते हैं। अगर आप कैंपिंग कर रहे हैं तो आपको अपना खाना अपने साथ में रखना होगा, क्योंकि यहां पर भोजन के बहुत कम विकल्प आपको मिलते हैं।
यूला कांडा कृष्ण मंदिर यात्रा का बजट
इस यात्रा के दौरान आप चाहे तो मात्र ₹2000 से लेकर ₹4000 के मिनिमम बजट में भी घूम कर आ सकते हैं। इसके लिए आपको बस से यात्रा करनी होगी, कैंपिंग करनी होगी और लंगर में खाना खाना होगा।
अगर आपका बजट अच्छा है तो आप ₹12000 से लेकर ₹15000 के बजट में यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान आप फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं, होटल में स्टे कर सकते हैं और कई प्रकार की एडवेंचर गतिविधियां भी कर सकते हैं।
यूला कांडा कृष्ण मंदिर यात्रा के लिए जरुरी टिप्स
इस कृष्ण मंदिर की अगर आप यात्रा करते हैं तो मई महीने से लेकर अक्टूबर महीने के बीच में घूमने जा सकते हैं क्योंकि बाकी समय यहां पर बर्फबारी होती रहती है। जिसकी वजह से ज्यादातर रास्ते बंद हो जाते हैं। यहां पर यात्रा के लिए जाते समय आपको गर्म कपड़े ट्रैकिंग के लिए जूते और एक फर्स्ट एड किट अपने साथ जरूर रखना है।
जब आप बेस कैंप में रुकते हैं तो थोड़ा समय वहां पर बताएं और ऊंचाई के अनुकूल होने तक इंतजार करें। यहां पर आपको कमजोर मोबाइल नेटवर्क देखने को मिलेगा, ऐसे में ऑफलाइन नक्शा हमेशा अपने साथ रखें।
निष्कर्ष
यूला कांडा कृष्ण मंदिर की यात्रा आपको आध्यात्मिक और प्राकृतिक अनुभव देगी। शिमला से शुरू होने वाली इस यात्रा में आपको ट्रैकिंग का शानदार अनुभव प्राप्त होगा। अगर आपका बजट ठीक है और यात्रा करने का भरपूर समय है तो यह अनुभव आपको जिंदगी भर याद रहेगा। आज ही अपनी इस यात्रा के बारे में विचार करें क्योंकि इस समय यहां पर आपको काफी ज्यादा यात्री देखने को मिलते हैं।